Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेढ़ हजार महिलाओं को भेजे पोर्न वीडियो और फोटो, गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें डेढ़ हजार महिलाओं को भेजे पोर्न वीडियो और फोटो, गिरफ्तार
नई दिल्ली , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (08:04 IST)
नई दिल्ली। शादी नहीं होने से परेशान होकर दिल्ली-एनसीआर में करीब 1,500 महिलाओं और युवतियों को अश्लील संदेश और वीडियो क्लिप भेजने वाले 31 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी ने 1,500 महिलाओं और युवतियों को मानसिक रूप से परेशान किया। उसके फोन में 2,000 महिलाओं और युवतियों के फोन नंबर थे।
 
एक महिला ने उत्तर पश्चिम दिल्ली में अशोक विहार पुलिस थाने में 30 मई को एक मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच कर रही पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद खालिद को सदर बाजार इलाके में उसके पिता की बैग की दुकान से गिरफ्तार किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#Webviral चेन्नई में छत से फेंके कुत्ते की बचाई जान इन नौजवानों ने