Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 6 April 2025
webdunia

Mundka Fire: मुंडका हादसे में अब तक 8 शवों की हुई शिनाख्त, 19 की DNA से होगी पहचान, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mundka Incident
, शनिवार, 14 मई 2022 (21:02 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला इमारत में लगी आग की घटना के दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। अब तक 8 शवों की पहचान हो चुकी है। 19 की डीएनए से पहचान होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुंडका अग्निकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को एक निजी कंपनी के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जिस इमारत में हादसा हुआ उसके मालिक की तलाश की जा रही है।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को गैर गैर-इरादतन हत्या समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मकान मालिक मनीष लाकड़ फरार है तथा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
 
मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मृत्यु हो गई और करीब 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में अभी भी 29 लोग लापता भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। लापता होने वालों में 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। 
 
अस्पताल ने उन लोगों को सही जानकारी प्रदान करने के लिए एक हेल्प डेस्क की स्थापना की है। यह डेस्क जिनके परिवार के सदस्य लापता या घायल और अस्पताल में भर्ती हैं उनके लिए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुना के दूसरे गुनहगार का भी इंसाफ, पुलिस ने एनकाउंटर में शहजाद को किया ढेर