Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 20 April 2025
webdunia

मुंबई में उभरे 'मौत के गड्‍ढे', अब गड्‍ढों में उगे कमल के फूल (देखें फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें mumbai
, शनिवार, 14 जुलाई 2018 (13:30 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जगह जगह 'मौत के गड्‍ढे' उभर आए हैं। शुक्रवार को ही गड्ढे में गिरने से कल्पेश जाधव नामक एक शख्स की मौत हो गई। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक अब तक गड्‍ढों की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
webdunia
हादसों के मद्देनजर कांग्रेस ने गड्‍ढा गिनो आंदोलन शुरू किया है। इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहले गड्‍ढों को भर रहे हैं। फिर वहां विरोध स्वरूप भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल भी लगा रहे हैं। 
 
webdunia
शुक्रवार को कांग्रेस नेता संजय निरुपम, प्रिया दत्त और बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में बरिश के बाद उभरे गड्‍ढों के खिलाफ आंदोलन चलाया। 
 
अगले पेज पर भी देखें खास फोटो....
webdunia

दूसरी ओर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्‍ढों के खिलाफ आंदोलन चलाया। हालांकि बीएमसी पर शिवसेना का ही शासन है, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गड्‍ढों के लिए स्थानीय भाजपा सांसद पर यह कहते हुए ठीकरा फोड़ा है कि यह सांसद की जिम्मेदारी है। 

webdunia
एनसीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सड़कों पर उभरे गड्‍ढों के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया।  (फोटो : गिरीश श्रीवास्तव एवं ट्‍विटर)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इटली ने 450 शरणार्थियों को आने से रोका, कहा माल्टा जाओ