Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सभी गरीबों को वर्ष 2019 तक मिलेगा घर : देवेन्द्र फड़नवीस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Devendra Fadnavis
, सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (22:35 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 तक सभी गरीबों को घर मिलेगा। फड़नवीस आज शाम सोमवार पेठ में अगले वर्ष फरवरी में पुणे नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
             
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को 4.5 लाख रुपए की लागत से घर बनाकर देगी। हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए फड़नवीस ने कहा कि भाजपा के 1200 पार्षद जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर होने वाले स्थानीय चुनाव में भी भाजपा बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेगी।
             
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा किया है। फड़नवीस ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा 15 वर्ष शासन के दौरान जनता के लिए कोई काम नहीं करने की आलोचना की। 
 
उन्होंने दावा किया किउनकी सरकार समाज के हर वर्ग का विकास करेगी। मेट्रो परियोजना का श्रेय लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ मेट्रो रेल की घोषणा ही नहीं करती बल्कि परियोजना को शुरू भी किया है।
       
मेट्रो की शुरू की गई परियोजनाएं अगले पांच वर्ष में पूरी कर ली जाए गी। शहर केमध्य से बहने वाली मूला और मूथा नदी की सफाई के संबंध में उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके लिए 900 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीबीआई ने दायर किया राजेन्द्र कुमार के खिलाफ आरोप पत्र