Publish Date: Fri, 15 Jul 2022 (12:31 IST)
Updated Date: Fri, 15 Jul 2022 (12:36 IST)
तिरुमाला। तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ थी। इस दौरान कतार में दर्शन के लिए जाते समय एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे के बाद मंदिर में सर्वदर्शन रद्द कर दिया गया है।
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले से वेदाचलम नाम एक युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुमाला के दर्शन करने आया था। वेश्रीवारी के दर्शन के लिए जाते समय कतार में अपनी जान गंवा दी। वेदाचलम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत पुष्टि कर दी है।
वेदचलम जैसे ही गिरे, परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि भक्तों की भारी भीड़ के कारण परिवार के सदस्यों को उन्हें बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।