Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्रमुक पुडुचेरी में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

हमें फॉलो करें द्रमुक पुडुचेरी में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (14:26 IST)
चेन्नई। द्रमुक ने शनिवार को पुडुचेरी की 13 विधानसभा सीटों की सूची जारी की जिन पर वह चुनाव लड़ेगी। द्रमुक ने इन सीटों के लिए 12 उम्मीदवारों का ऐलान भी किया है। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

 
पार्टी ने एक बयान जारी कर उरुलायनपेट्टई, मुदलियारपेट्टई और राजभवन समेत 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें कहा गया है कि बागुर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानव से भी ज्यादा इंटेलिजेंट है ये जीव, कई भाषाएं एक साथ सीखने में सक्षम