Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुर्गा पूजा पंडाल में भयानक आग, कोई हताहत नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Durga Puja pandal
रांची , शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (16:07 IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड इलाके में शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे उद्घाटन से ठीक पहले दुर्गा पूजा के एक विशाल पंडाल में आग लग गई। आग लगने के कारण पंडाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि सुबह लगभग 9.30 बजे रातू रोड के आरआर स्पोर्टिंग क्लब के विशाल दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है और समय रहते स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है लेकिन आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।
 
रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के साथ बने इस पंडाल को लगभग 35 लाख रुपए में नेपाल में पिछले वर्ष आए भूकंप की थीम पर तैयार किया गया था। 70 फुट ऊंचे और 40 फुट चौड़े इस पंडाल में नेपाल के भूकंप में नष्ट हुए बड़े भवनों और वहां किए गए राहत कार्यों को विस्तार से चित्रित्र किया गया था। पंडाल का शुक्रवार को दोपहर बाद उद्घाटन किया जाने वाला था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाजी अली मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को