Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईयर फोन लगाकर गाना सुनना पड़ा भारी, गई जान

Advertiesment
ear Phone
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में कानों में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की जान उस समय चली गई जब वह तेजी से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना कोसीकलां क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी बनैसिंह का 24 वर्षीय पुत्र मनोज दिल्ली-आगरा रेलट्रैक के दूसरी ओर स्थित अपने खेत पर जा रहा था। वह कानों में ईयर फोन लगाए हुए था, इसलिए उसे आगरा की ओर से आ रही ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा से क्यों नाराज हैं बनारस के मल्लाह