Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh
शिमला , शुक्रवार, 19 मई 2017 (09:35 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शुक्रवार सुबह मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के शिमला कार्यालय के मुताबिक सुबह पांच बजकर 32 मिनट पर जम्मू कश्मीर सीमा के पास राज्य के चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 32.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.3 डिग्री पूर्व देशांतर पर पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शुरुआत...