Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Earthquake
, सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (13:45 IST)
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रविवार को 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, वहीं सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल के चंबा में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 थी। आधे घंटे में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता वाला भूकंप का पहला झटका सुबह 5.30 बजे महसूस किया किया गया, जबकि 4.9 तीव्रता वाला दूसरा झटका सुबह 8.04 बजे महसूस किया गया। भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगे चंबा में था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिया से टकराई कार, 4 की मौत, 1 लापता, तेज पानी में बहे शव