Publish Date: Mon, 10 Sep 2018 (11:22 IST)
Updated Date: Mon, 10 Sep 2018 (11:24 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के झज्जर जिले में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसका झटका राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
पिछले 24 घंटे में यह दूसरा मौका है, जब दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया। एनसीएस ने बताया कि इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। (भाषा)