Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिक्किम में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग

Advertiesment
Earthquake in North India
sikkim earthquake : सिक्किम में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे लेकिन लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के सोरेंग शहर से दो किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
 
सिक्किम भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। राज्य में 18 सितंबर 2011 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधी रात को खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, उमड़ी भक्तों की भीड़