Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : थूक लगाकर कर रहा था मसाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैलून पर चला बुलडोजर

हमें फॉलो करें UP : थूक लगाकर कर रहा था मसाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैलून पर चला बुलडोजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कन्नौज (उप्र) , गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (20:13 IST)
The person who did face massage by spitting was arrested : कन्नौज जिले के तालग्राम इलाके में एक ग्राहक के चेहरे पर कथित रूप से थूक लगाकर मसाज करने वाले नाई का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय प्रशासन ने उसकी अस्थाई दुकान (सैलून) को बुलडोजर से गिरा दिया।
 
जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा, हमें एक वीडियो के बारे में सूचना मिली थी जिसमें यूसुफ नामक एक नाई को एक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाते हुए देखा गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हमने बुधवार रात यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार उक्त घटना एक पखवाड़े पहले हुई थी, लेकिन वीडियो हाल में पोस्ट किया गया था। बुधवार को वीडियो वायरल होने लगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने कहा, वीडियो में आरोपी नाई ग्राहक के चेहरे पर क्रीम लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा करते समय वह रुकता है, अपनी हथेलियों में थूकता है और ग्राहक के चेहरे पर लगाता है।
स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर अस्थाई सैलून को बुलडोजर से गिरा दिया। सीओ ने कहा, सैलून टिन की चादर से बना था और यह अतिक्रमण था। इसे आज बुलडोजर से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में शेख हसीना ने की शॉपिंग, 30000 रुपए का आया बिल