Publish Date: Sun, 03 Oct 2021 (16:19 IST)
Updated Date: Sun, 03 Oct 2021 (16:21 IST)
रांची। झारखंड के सिंहभूम इलाके में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सिंहभूम जिले में आज दोपहर 2.22 बजे भूकंप के आने की पुष्टि की है।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है।
हालांकि कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में जमा होने लगे।
webdunia
Publish Date: Sun, 03 Oct 2021 (16:19 IST)
Updated Date: Sun, 03 Oct 2021 (16:21 IST)