Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Earthquake
, रविवार, 5 सितम्बर 2021 (13:11 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, इससे फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप शनिवार रात 11 बजकर 49 मिनट पर आया और इसका केन्द्र कोल्हापुर से 19 किलोमीटर पश्चिम में काले गांव के पास 38 किलोमीटर की गहराई पर था।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। कोल्हापुर पुणे से करीब 200 किलोमीटर और राज्य की राजधानी मुंबई से 375 किलोमीटर दूर है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी ने दी स्वर्ण पदक विजेता कृष्‍णा नागर को बधाई, बोले- इस उपलब्धि ने भारतीयों के चेहरे पर मुस्‍कान ला दी...