Publish Date: Fri, 08 Jul 2022 (12:31 IST)
Updated Date: Fri, 08 Jul 2022 (12:35 IST)
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और कुछ अन्य के खिलाफ लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी की।
साहिबगंज जिले और इसके बरहेट और राजमहल जैसे शहरों में छापेमारी की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि करीब 18 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत की जा रही है।