Publish Date: Wed, 21 Oct 2020 (15:58 IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2020 (16:03 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि वे (खडसे) शुक्रवार दोपहर 2 बजे राकांपा में शामिल होंगे, इससे पार्टी और मजबूत होगी।
भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की खबरें चर्चा में थीं। (भाषा)