Publish Date: Wed, 06 Dec 2017 (10:33 IST)
Updated Date: Wed, 06 Dec 2017 (10:48 IST)
चेन्नई। आरके नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार रात जांच पूरा होने के बाद 21 दिसंबर को यहां होने वाले उपचुनाव के लिए विजय कृष्णा का नामांकन रद्द कर दिया है।
अपने आदेश में चुनाव अधिकारी ने कहा है कि प्रस्तावकों की जरूरी संख्या ने विशाल कृष्णा के उम्मीदवारी को वैध तरीके से नहीं प्रस्तावित किया और अभिनेता के पास सिर्फ 8 ही वैध प्रस्तावक थे।
चुनाव अधिकारी के वेलुसामी ने अपने आदेश में कहा कि इसलिए वे वैध नामांकन की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। अधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि इसलिए विशाल कृष्णा का नामांकन मेरी जांच के अनुसार खारिज किया जाता है। (भाषा)