Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में यज्ञ में आए 3 लोगों को हाथी ने रौंदा, भजन-कीर्तन के दौरान अचानक भड़का

Advertiesment
हमें फॉलो करें UP में यज्ञ में आए 3 लोगों को हाथी ने रौंदा, भजन-कीर्तन के दौरान अचानक भड़का
, शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (00:16 IST)
गोरखपुर (उत्‍तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में गुरुवार को एक यज्ञ समारोह के दौरान अचानक भड़के हाथी ने 2 महिलाओं और एक बच्चे को रौंद दिया, जिससे इस घटना में तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का कार्यक्रम हो रहा था, इसमें रस्म के लिए एक हाथी को भी लाया गया था। उन्होंने बताया कि यज्ञ में भजन-कीर्तन के दौरान हाथी अचानक भड़क गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हाथी ने कांति देवी (55), कौशल्या देवी (50) और राजीव नामक व्यक्ति के 4 वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद डाला। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही, जबकि लड़के की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।

Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग का सर्वे पूरा, करीब 60 घंटे चला अभियान