Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाथी ने चार लोगों को कुचल कर मार दिया

हमें फॉलो करें हाथी ने चार लोगों को कुचल कर मार दिया
कोयंबटूर , शुक्रवार, 2 जून 2017 (10:38 IST)
कोयंबटूर। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कोयंबटूर के बाहरी इलाके में एक हाथी ने शुक्रवार को चार लोगों को कुचल कर मार दिया और दो अन्य को घायल कर दिया। मरने वालों में एक नाबालिग लड़की भी है। 
 
पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय एक लड़की अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। हाथी नजदीकी मदुक्करई जंगल से कुछ दिन पहले ही भटक कर मानव बस्ती में आ गया था। वहां से निकलकर हाथी ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर किया।
 
पुलिस ने बताया कि घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे पालतू हाथियों की मदद से जंगली हाथी को जंगल में भेजने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से ऐहतियातन घरों के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है दुनिया का सबसे बड़ा विमान, इसके पंखों पर बन सकता है फुटबॉल मैदान