Publish Date: Tue, 30 Jun 2020 (09:27 IST)
Updated Date: Tue, 30 Jun 2020 (09:32 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के वाघमा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि इसी बीच आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे। अनंतनाग के खुलचोहर इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Tue, 30 Jun 2020 (09:27 IST)
Updated Date: Tue, 30 Jun 2020 (09:32 IST)