Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Advertiesment
encounter in Srinagar
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में, जैनापोरा के रेब्बान इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेरा डाला और खोज अभियान चलाया।
 
उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान ही, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल पर मिले। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद तथा अन्य सामग्री मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारी को दी यह धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो