Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय लगा करंट, मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohini
, गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (14:55 IST)
Delhi News : रोहिणी के सेक्टर-15 में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिम मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल से रोहिणी सेक्टर-19 निवासी सक्षम की मौत के बारे में सूचना मिली थी।
 
उन्होंने बताया कि सक्षम को रोहिणी सेक्टर-15 में एक जिम से अचेतन अवस्था में लाया गया था। जांच में पता चला कि उसकी जिम में एक ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से मौत हो गई।
 
डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 287 और धारा 304ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manipur: कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते?