Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में पूर्व मंत्री की बेटी को मार डाला

हमें फॉलो करें बिहार में पूर्व मंत्री की बेटी को मार डाला
बेगूसराय , शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (12:50 IST)
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में राज्य के पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी की बेटी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। 
 
पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिला निवासी पूर्व मंत्री सहनी की पुत्री संगीता देवी की शादी बारा गांव निवासी संतोष सहनी के साथ वर्ष 2000 में हुई थी। संतोष की पिछले वर्ष नवंबर माह में बीमारी से मौत हो गई थी तभी से ससुराल वाले उसकी संपत्ति हड़पना चाहते थे और इसी को लेकर 20 जुलाई को उसे पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
 
मिश्र ने बताया कि घायल संगीता की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सिलसिले में पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को संबंधित थाने में सम्पति हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुर बिनो सहनी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदबुद्धि किशोर की ईंट मारकर हत्या