Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंदबुद्धि किशोर की ईंट मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें murder in Merut
मेरठ , शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (12:35 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोर की अज्ञात बच्चों ने हत्या कर  दी जिसका शव रात स्कूल परिसर में पड़ा मिला।
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मवाना कस्बे के मुन्नालाल मोहल्ला निवासी शनि  उर्फ आशू (13) का शव रात करीब 9 बजे स्कूल परिसर में पड़ा मिला। हत्यारों ने किशोर को  ईंट से कुचल रखा था। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका।
 
उन्होंने बताया कि आशू मंदबुद्धि का था और इधर-उधर घूमता रहता था। इस सिलसिले में  अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोलर प्लांट पर नक्सलियों का हमला, कई वाहनों को फूंका