Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्री शामिल

हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 3 नए मंत्री शामिल
, गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (12:17 IST)
शिमला। जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाले हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।
मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग को शामिल किया गया।
 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन किया गया। सुखराम और राजिंदर गर्ग ने हिन्दी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में शपथ ली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डीजल की कीमत में भारी गिरावट, दिल्ली सरकार ने घटाया वैट