Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेल होने पर पड़ी डांट, व्यथि‍त होकर दी जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें crime news
नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 जून 2017 (11:17 IST)
नई दिल्ली। माता-पिता से 11 वीं कक्षा में फेल हो जाने की वजह से लगातार पड़ रही डांट से व्यथित हो कर 17 वर्षीय लड़के ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर में शुक्रवार को खुदकुशी कर ली।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक पंकज मीना हाल ही में कक्षा 11 वीं की परीक्षा में फेल हो गया था। उन्होंने बताया कि खराब प्रदर्शन के कारण लड़के के माता-पिता उसे अक्सर डांटते थे।
 
पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को उसे उसके कमरे में छत से फंदे पर लटका हुआ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप को है पेरिस जलवायु समझौते से हटने पर गर्व