Publish Date: Sat, 09 Sep 2017 (11:52 IST)
Updated Date: Sat, 09 Sep 2017 (11:56 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 लोगों को पकड़कर उनके पास से 2,000 के 95 नकली नोट बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि संजय गिरि, परेश परमार, नरेन्द्र परमार (तीनों उत्तर गुजरात के साबरकांठा जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी) तथा धर्मेंद्र राठौड़ (गांधीनगर निवासी) को शहर के बाहर नाना चिलोड़ा के एसपी रिंग रोड चार रास्ते के पास से पकड़ा गया। इस मामले में विस्तृत पड़ताल की जा रही है। (वार्ता)