Publish Date: Sun, 22 Apr 2018 (10:11 IST)
Updated Date: Sun, 22 Apr 2018 (10:15 IST)
नई दिल्ली। मशहूर डीजे अवीचि का 28 वर्ष की उम्र में असमय निधन हो गया। वह शुक्रवार को ओमान के मस्कट में मृत पाए गए थे।
अवीचि नाम से मशहूर स्वीडिश संगीतकार, डीजे, रीमिक्सर (रीमिक्स करने वाले) और रिकॉर्ड निर्माता का असली नाम टिम बर्गलिंग है।
उनकी मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है बहरहाल, दो साल पहले स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्होंने खुद को संगीत की दुनिया से अलग कर लिया था। टिम का जन्म आठ सितंबर 1989 को स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ था। (भाषा)