Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बालाघाट जिले के जंगल में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

हमें फॉलो करें बालाघाट जिले के जंगल में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद
, शनिवार, 7 नवंबर 2020 (10:46 IST)
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा के कान्हा क्षेत्र से लगे मालखेड़ी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने आज इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि बैहर क्षेत्र में नक्सली गांव के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे हैं।
इसके बाद पुलिस दल को वहां रवाना किया गया, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड में कई राउंड फायरिंग हुई। इस वारदात में लगभग 25 से 30 की संख्या में नक्सली 2 अलग-अलग जगह में मोर्चा संभाले हुए थे।
 
इस बीच पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस को घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है, जो नक्सलियों के खटिया मोर्चा दलम-2 की सदस्य बताई गई है। पुलिस को मौके से 1 रायफल, पिट्ठू बैग सहित नक्सलियों के अन्य सामान मिले हैं। वहीं पुलिस मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्तगी का भी प्रयास कर रही है। (वार्ता) (सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने बिडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा पेश न करने को लेकर किया आगाह