Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चारमीनार के पास ड्रोन उड़ा रही महिला पर जुर्माना, मामला दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fines on woman
, शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (16:24 IST)
सांकेतिक फोटो

हैदराबाद। हैदराबाद के चारमीनार इलाके के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में 26 साल की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने निषेधात्मक आदेश को उल्लंघन करने पर उस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया।


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थानीय अदालत ने निषेधात्मक आदेश को उल्लंघन करने पर उस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस ने बताया कि महिला कोलकाता की रहने वाली है। वह कल रात ऐतिहासिक स्मारक के करीब का नजारा ड्रोन से शूट कर रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त बी अंजैया ने कहा कि प्राचीन स्मारक के निकट बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाना अवैध है और नगर पुलिस आयुक्त के आदेश के खिलाफ है। उन्होंने कहा, उसने दावा किया कि उसे नियमों की जानकारी नहीं थी। शहर में बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।
जरूरी अनुमति के बिना पुरातात्विक स्थलों के आसपास फोटो खींचना या वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को आज अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एनएसई ने इलेक्ट्रोस्टील पर लगाया एक करोड़ रुपए का जुर्माना