Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने पत्नी को फ्राइंग पैन से पीटा, दर्ज हुई FIR

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने पत्नी को फ्राइंग पैन से पीटा, दर्ज हुई FIR
, रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (13:37 IST)
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने नशे में अपनी पत्नी को फ्राइंग पैन से पीटा और उन्हें अपशब्द कहे। पत्नी की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कांबली के खिलाफ FIR दर्ज की है। 
 
यह घटना शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ बजे के बीच है जब कांबली बांद्रा स्थित अपने घर पर नशे की हालत में पहुंचे और पत्नी को अपशब्द कहने शुरू कर दिए।
 
कांबली की पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनका बारह वर्ष का बेटा भी उस समय मौजूद था जिसने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कांबली ने रसोई में जाकर टूटा हुआ फ्राइंग पैन उठाया और अपनी पत्नी को मारा जिससे उसे चोट आई है। बाद में कांबली की पत्नी जांच के लिए भाभा अस्पताल गई।
 
उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्किल्स अपनाएं और अपने कल को बेहतर बनाएं : प्रो. संजय द्विवेदी