Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 6 की मौत, 12 घायल

हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 6 की मौत, 12 घायल
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (08:30 IST)
एलुरु। आंध्र प्रदेश के एलुरु में गैस रिसाव के बाद केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस भीषण हादसे में 6 की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
 
एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि, एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए हैं। नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लगी।
 
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगाई का डबल डोज, 2.5 रुपए किलो बढ़े CNG के दाम, महंगी हुई PNG