Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के फिनिक्स अस्पताल में लगी आग

हमें फॉलो करें दिल्ली के फिनिक्स अस्पताल में लगी आग
, शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (10:52 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित फिनिक्स अस्पताल के तलघर में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
दिल्ली फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर सात मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
 
बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के कार्यालय और भूमिगत तल में लगी और इस पर सुबह 9.50 बजे तक काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव