Publish Date: Tue, 20 Jun 2017 (10:22 IST)
Updated Date: Tue, 20 Jun 2017 (10:27 IST)
रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में दूल्हे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मृत्यु हो गई जबकि शादी में आई महिला घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मधुपुरा निवासी विजयपाल की बारात जानी थी। सोमवार रात घर में डीजे पर नाच गाना चल रहा था। इस दौरान दूल्हा विजयपाल कहीं से तमंचा ले आया। इस दौरान तमंचे से चली गोली से अलीनगर निवासी दुल्लीराम के 14 वर्षीय पुत्र धनीराम और एक महिला घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि अधिक रक्त निकलने के कारण धनीराम की मृत्यु हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद दूल्हा परिवार के साथ घर से फरार हो गया। मृतक विजयपाल के रिश्तेदार का बेटा है और वह डीजे बजाने का काम करते हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। (वार्ता)