Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदाबाद में अस्पताल के बेसमेंट में आग, 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला

हमें फॉलो करें fire in ahmedabad hospital
, रविवार, 30 जुलाई 2023 (08:46 IST)
Gujarat News : गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई। इसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया।
 
साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने की खबर से मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों को तुरंत अस्पताल से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया कि दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है। करीब 100 मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है। अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 सैटेलाइट के साथ लांच हुआ PSLV C-7, ISRO को एक और सफलता