Publish Date: Fri, 02 Oct 2020 (11:34 IST)
Updated Date: Fri, 02 Oct 2020 (11:41 IST)
महेसाणा। गुजरात में महेसाणा जिले के खेरालु क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लग गई। हादसे में एक महिला और उनकी दो पौत्रियों की मौत हो गई। सभी अहमदाबाद से अंबाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद-अंबाजी राजमार्ग पर आज सुबह नानीवाडी गांव के निकट एक कार में आग लग जाने से कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार सवार अहमदाबाद निवासी अंबाबेन पटेल (70) और उनकी दो पौत्री हेनीबेन (17) तथा लालीबेन (12) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अंबाबेन के पुत्र राकेश पटेल और उसकी पत्नी वर्षाबेन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।