Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सर्विस सेंटर में आग लगने से 11 लग्जरी कारें जलकर हुईं खाक

Advertiesment
Kerala
कोझिकोड (केरल)। कुन्नामंगलम के पास स्थित एक सर्विस सेंटर में शनिवार की सुबह आग लगने से कम से कम 11 लग्जरी कारें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियों के घटनास्थल पर पहुंचने के 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने सुबह 6 बजे आग की लपटों को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

कुन्नामंगलम के तूलमवायल में स्थित कार्यशाला बेंज कारों का सर्विस स्टेशन है। प्राथमिक सूचना के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका ने मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने की योगी से मांगी अनुमति




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi