Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 (09:30 IST)
Updated Date: Wed, 03 Apr 2024 (09:37 IST)
Chhatrapati Sambhaji nagar news : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार तड़के दर्जी की एक दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में लिया। हादसे में गहरी नींद में सो रहे 2 बच्चों समेत 7 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
छावनी क्षेत्र के दाना बाजार स्थित दुकान में तड़के करीब 4 बजे आग लग गई। दुकान अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ एक इमारत के भूतल पर स्थित थी जबकि ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे।
पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने संवाददाताओं से कहा कि दुकान में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद उसका धुआं पहली मंजिल में पहुंच गया, जहां दुकान के ऊपर एक परिवार रहता था। दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने का सही कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें