Publish Date: Fri, 10 Nov 2017 (07:27 IST)
Updated Date: Fri, 10 Nov 2017 (07:33 IST)
मुंबई। मुंबई में एक खाली मोनोरेल में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना में दो डिब्बे पूरी तरह से नष्ट हो गए। इस कारण यह सेवा ठप्प हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि सभी ट्रेनों और पटरियों की जांच और अन्य उपकरण को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद सेवा फिर से शुरू की जाएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना उस समय शुरू हुई जब सेवा शुरू करने से पहले खाली मोनो वडाला डिपो से चैम्बूर की ओर जा रही थी। हालांकि आग लगने की घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 10 Nov 2017 (07:27 IST)
Updated Date: Fri, 10 Nov 2017 (07:33 IST)