Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रतलाम में पेट्रोल पंप के पास भीषण आग, कई घर कराए खाली...

Advertiesment
हमें फॉलो करें रतलाम में पेट्रोल पंप के पास भीषण आग, कई घर कराए खाली...
, गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (14:46 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। यह आग मोहन नगर में पेट्रोल पंप के पीछे लगी। बचाव कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
 
आग का धुआं शहर में तीन से चार किलोमीटर दूर तक फैल गया। पेट्रोल पंप को खाली करवाकर बंद कर दिया गया। आग लगने के बाद गोदाम के पास भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने तत्काल सभी को वहां से हटाया।
 
धुआं 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वाहन विनिर्माताओं से डीलरों के हित अलग नहीं