Publish Date: Sun, 05 Mar 2017 (16:18 IST)
Updated Date: Sun, 05 Mar 2017 (16:24 IST)
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेनाकर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर श्रीलंका के समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 24 भारतीय मछुआरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
मत्स्य पालन के सहायक निदेशक कुलंजिनाथन ने बताया कि कच्चातीवु और तलाईमन्नार के बीच मछली पकड़ रहे 15 मछुआरों को गिरफ्तार कर तलाईमन्नार ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि 9 अन्य मछुआरों को नेदुनतीवु के नजदीक गिरफ्तार किया गया और उन्हें कंगासनतुरई ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि इस शहर और जगदपगट्टिनम गांव के रहने वाले मछुआरों के 4 नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 05 Mar 2017 (16:18 IST)
Updated Date: Sun, 05 Mar 2017 (16:24 IST)