Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात में हाईवे पर दिखाई दिए 5 शेर, वीडियो हुआ वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें five lions walking together on Highway Gujrat
, मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (19:37 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अमरेली में हाल ही में रात के सन्नाटे में हाईवे पर 5 शेर टहलते हुए दिखाई दिए। अमरेली-राजुला हाईवे पर टहलते हुए इन शेरों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
 
हाईवे पर 5 शेरों का एक साथ घूमते हुए यह वीडियो काफी डराने वाला है। कैमरे में कैद हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब गुजरात में सड़क पर शेर दिखाई दिए हों। इससे पहले भी गुजरात में सड़क पर शेर देखे गए हैं। 
गुजरात में बाढ़ के समय भी शेर जंगल छोड़कर सड़क पर आ गए थे। हालांकि रात अंधेरे में इन शेरों को जिसने भी देखा उसकी सांसें ऊपर की ऊपर और नीचे की नीचे रह गईं। शेरों का यह वीडियो ओल्ड बॉम्बे नामक ट्‍विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिर्फ 299 रुपए में Corona के लिए RT-PCR टेस्ट