Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम के 9 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

ब्रह्मपुत्र, बराक और इनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम के 9 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 31 मई 2024 (15:24 IST)
Flood in Assam: असम (Assam) में शुक्रवार को भी बाढ़ (Flood) की स्थिति गंभीर है और चक्रवात रेमल (Cyclone Remal) के प्रभाव के चलते लगातार हुई बारिश के कारण 9 जिलों में 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने गुवाहाटी में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मई से राज्य में बाढ़, बारिश और तूफान की वजह से कुल मिलाकर 6 लोगों की मौत हो गई।

 
इन नगरों में हुई भारी वर्षा : नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजाई, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिले इस प्राकृतिक आपदा से गंभीर रूप से प्रभावित हुए। मेघालय के लमस्लम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 का 20 मीटर हिस्सा बह जाने से बराक घाटी के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों का राज्य के अन्य हिस्सों और पूर्वोत्तर क्षेत्र से सड़क संपर्क टूट गया है और वाहन फंसे हुए हैं।

 
लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित : कछार में सबसे अधिक 1,12,246 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद करीमगंज में 37,000, होजई में 22,058 और हैलाकांडी में 14,308 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से 3238.8 हैक्टेयर फसल क्षेत्र भी जलमग्न हो गया है जबकि 2,34,535 जानवर प्रभावित हुए हैं।

 
ब्रह्मपुत्र, बराक और इनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं : ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां और इनकी सहायक नदियां बाढ़ प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुल मिलाकर 35,640 प्रभावित लोगों ने 110 राहत शिविरों में शरण ली है जिनमें से सबसे अधिक 19,646 होजई में इसके बाद कछार में 12,110, हैलाकांडी में 2,060 और करीमगंज में 1,613 लोग राहत शिविरों में हैं। अधिकारियों ने कहा कि बराक घाटी और दीमा हसाओ के 3 जिलों में जनजीवन ठप हो गया।
 
आईएमडी ने जारी की भारी बारिश और तूफान की चेतावनी : भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से पहले असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में प्रवेश कर गया है। आईएमडी ने अगले 2 दिनों में गोलपाड़ा, बोंगाईगांव, सोनितपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, कछार, हैलाकांडी, दीमा हसाओ, धुबरी और दक्षिण सलमारा जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 300वीं जयंती पर अहिल्याबाई को किया याद