Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम में भीषण बाढ़, 4 और जिलों में घुसा पानी, 1.89 लाख लोग प्रभावित

हमें फॉलो करें असम में भीषण बाढ़, 4 और जिलों में घुसा पानी, 1.89 लाख लोग प्रभावित
, शुक्रवार, 26 जून 2020 (08:58 IST)
गुवाहाटी। असम में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य में 4 और जिलों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, वहीं 1 व्यक्ति की मौत होने के साथ ही बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। राज्य में 1.89 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक तेजी से पहुंचें और बचाव एवं राहत कार्य के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धीमाजी जिले में 1 और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 91,000 लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में बताया गया कि जोरहाट जिले के नीमाती घाट, धुब्री जिले के धुब्री शहर और सोनितपुर जिले के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'फेयर एंड लवली' का नाम बदलेगा, अब 'ग्लो एंड लवली' बन सकता है ट्रेडमार्क