Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी कार, 5 मृत

Advertiesment
Flyover
कोयंबटूर। तिरुपुर जिले के नजदीक थेक्कलुर में शुक्रवार को तमिलनाडु राज्य परिवहन की एक बस से टकराकर एक एसयूवी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई जिससे कार में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
 
पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी पुरुष हैं। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसा उस समय हुआ, जब कार सवार लोग नमक्कल में पल्लीपलायम से शहर की ओर आ रहे थे। 6 लेन वाले राजमार्ग पर वाहन अचानक से बस से टकरा गया और इसके कारण फ्लाईओवर से जा गिरा।
 
पुलिस ने बताया कि चालक को यहां एक सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्पाइसजेट के अजय सिंह होंगे एनडीटीवी के मालिक!