Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 14 February 2025
webdunia

चार कुत्तों ने किया कोबरा से मुकाबला, जान जाने तक नहीं करने दिया मालिक के घर में प्रवेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें चार कुत्तों ने किया कोबरा से मुकाबला, जान जाने तक नहीं करने दिया मालिक के घर में प्रवेश
, गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (20:00 IST)
जानवरों में कुत्तों को सबसे वफादार प्राणी माना जाता है। कई बार अपने मालिक की जान बचाने के लिए कुत्ते अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसा ही एक मामला भागलपुर में सामने आया है। यहां पालतू कुत्ते ने अपनी जान की बाजी लगाकर दुनिया में सबसे जहरीले माने जाने वाले कोबरा को अपने मालिक के घर में नहीं घुसने दिया। कुत्तों की यह जाबांजी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले में डॉ. पूनम मोसेस के घर के चार कुत्तों की नजर जब घर में घुसते कोबरा पर पड़ी तो चारों ने उसे रोकने के लिए जोर भौंकने लगे और उसका जमकर सामना किया। कोबरा ने भी कुत्तों पर अटैक किया, लेकिन चारों कुत्तों ने हार नहीं मानी।
 
सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कोबरा भी लगातार कुत्तों पर हमला करता रहा। चार पालतू कुत्तों के अलावा एक और कुत्ता वहां पहुंच गया। पांचों ने सांप पर हमला किया। इस दौरान फन फैलाकर सांप भी उन पर हमला करता रहा। कुत्तों ने पंजों से सांप को बुरी तरह से घायल कर दिया। 
 
लगातार भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठ गए और बाहर आए तो देखा कि सांप अधमरा है। सांप के जहर के असर के कारण कुत्ते भी बेहोश होकर धीरे-धीरे अपने प्राण त्यागने लगे। इन कुत्तों की वफादारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि चारों कुत्ते पग नस्ल के थे। कुत्तों की मौत के बाद उनके मालिक भी बहुत दु:खी हैं। (Picture Courtesy: Social Media)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अचानक ससुराल पहुंचकर मोहम्मद शमी की पत्नी ने चौंकाया, World Cup के लिए कहा, 'गुडलक'