Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लिफ्ट में चार वर्षीय बच्ची को पीटा, लूट ली कान की बालियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें लिफ्ट में चार वर्षीय बच्ची को पीटा, लूट ली कान की बालियां
मुंबई , शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (08:55 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे की एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में चार वर्षीय बच्ची की बुरी तरह से पिटाई करने और उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कुछ वेबसाइटों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज को प्रसारित किया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी रिज़वाना बेगम को भारतीय दंड संहिता की धारा 394 (लूटपाट के दौरान जानबूझकर चोटिल करने) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
दो मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि महिला बच्ची को बुरी तरह से पीट रही है और वह दर्द से बिलख-बिलख के रो रही है। बेगम ने बच्ची की कान की बालियों को भी लूट लिया।
 
पुलिस ने बेगम को गिरफ्तार करने के बाद बालियों को बरामद कर लिया। मामले की जांच चल रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा विधायक ने कोर्ट में सिख विरोधी दंगों के दोषी को मारा थप्पड़