Publish Date: Sat, 25 Feb 2023 (22:07 IST)
Updated Date: Sat, 25 Feb 2023 (22:21 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।एक युवक ने अपनी प्रेमिका को एसएमएस और कॉल करने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। युवक ने दोस्त का सिर कलम कर उसके दिल और निजी अंगों को हटा दिया, उसकी अंगुलियां काट दीं और बाद में पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। दोनों को एक ही लड़की से प्यार हो गया था।
खबरों के अनुसार, हैदराबाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को एसएमएस और कॉल करने के लिए 17 फरवरी को अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों युवकों को एक ही लड़की से प्यार हो गया था।
लड़की ने युवक के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो जाने से आरोपी युवक ने भी लड़की को प्रपोज किया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन ब्रेकअप के बावजूद युवक लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिससे आरोपी युवक परेशान हो गया तो उसने मौका पाकर अपने ही दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी।
बाद में आरोपी युवक ने मृतक का सिर कलम कर उसके दिल और निजी अंगों को शरीर से अलग कर दिया। आरोपी ने मृतक की अंगुलियां काट दीं और बाद में थाने जाकर खुद को सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour