shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
Gandhi statue
कन्नूर। केरल पुलिस ने कन्नूर जिले के तालिपरम्बा तालुके के परिसर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को विरूपित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक दिनेशन (42) को तालिपरम्बा के पास इरिंगल से उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह मानसिक रूप से अक्षम है।

वह तालिपरम्बा पुलिस स्टेशन में हिरासत में है। उन्होंने बताया कि सुबह राष्ट्रपिता की प्रतिमा से चश्मा और हार उतारकर उसे विरूपित किया गया। बाद में प्रतिमा के नजदीक से ही चश्मे का टूटा हुआ फ्रेम मिला। उन्होंने बताया कि आरोपी ने प्रतिमा को पत्थर मारकर उसे नष्ट करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने बताया एक राहगीर ने आरोपी की फोटो मोबाइल में कैद कर ली जिसके आधार पर पुलिस ने दिनेशन को गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना लुढ़का, चांदी 400 रुपए सस्ती